Home Ads adnowcharcha1

Google.com

Responsive Ad

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

ब्रह्म का अंड अर्थात ब्रह्मांड

0

 अंडा सबसे सुरक्षित होता बच्चे के रहने और पोषण पाने के लिए। इस प्रकार सम्पूर्ण सृष्टि को ब्रह्म का अंड अर्थात ब्रह्मांड कहा गया। जहाँ हर प्रकार के छोटे ,बड़े जीव निवास करते व पोषण पाते है। सूक्ष्म ढंग से मनुष्य एक छोटा सा ब्रह्मांड है, छोटे से अस्तित्व में सघन रूप से समाया हुआ है। 


यह ब्रह्मांड , यह संपूर्ण अस्तित्व और कुछ नहीं मनुष्य का विस्तार ही है यह  जो कुछ बाहर अस्तित्व रखता है, ठीक वही मनुष्य के भीतर भी अस्तित्व रखता है। बाहर के सूर्य की भाँति मनुष्य के भीतर भी सूर्य  है; बाहर के चाँद की ही भाँति मनुष्य के भीतर भी चाँद छिपा हुआ है। महृषि पंतजलि कहते हैं कि - ''सूर्य पर संयम संपन्न करने से सौर ज्ञान की उपलब्धि होती है।


तो उनका संकेत उस सूर्य की ओर नहीं है जो बाहर है। उनका मतलब उस सूर्य से है जो हमारे भीतर है। और निस्संदेह यह केवल सूर्य से ही प्रारंभ हो सकता है, क्योंकि सूर्य हमारा केंद्र है। सूर्य लक्ष्य नहीं है, बल्कि केंद्र है। परम नहीं है, फिर भी केंद्र तो है। 


हमको उससे भी ऊपर उठना है, उससे भी आगे निकलना है, फिर भी यह केवल प्रारंभ ही है ...अंतिम चरण नहीं है। जब महृषि पतंजलि हमें बताते हैं कि संयम को कैसे उपलब्ध हो ,करुणा में, प्रेम में व मैत्री में कैसे उतरे , कैसे करुणावान हो, प्रेमपूर्ण होने की क्षमता कैसे अर्जित करे ।


तब वे आंतरिक जगत में पहुँच जाते हैं। महृषि पतंजलि की पहुँच अंतर अवस्था के पूरे वैज्ञानिक विवरण तक है। सूर्य पर संयम संपन्न करने से, संपूर्ण सौर-ज्ञान की उपलब्धि होती है।'इस पृथ्वी के लोगों को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है।


सूर्य-व्यक्ति और चंद्र-व्यक्ति, सूर्य पुरुष का गुण है; स्त्री चंद्र का गुण है। सूर्य आक्रामक और सकारात्मक है; चंद्र ग्रहणशील और निष्क्रिय होता है। सारे जगत के लोगों को सूर्य और चंद्र इन दो रूपों में विभक्त किया जा सकता है।और हम अपने शरीर को भी सूर्य और चंद्र में विभक्त कर सकते हैं।


योग ने इसे इसी भाँति विभक्त किया है। योग ने तो शरीर को इतने छोटे-छोटे रूपों में विभक्त किया है कि श्वास तक को भी बाँट दिया है। एक नासापुट में सूर्यगत श्वास है, तो दूसरे में चंद्रगता वास है जब व्यक्ति क्रोधित होता है, तब वह सूर्य के नासापुट से श्वास लेता है।


और अगर शांत होना चाहता है तो उसे चंद्र नासापुट से श्वास लेनी होगी।योग में तो संपूर्ण शरीर को ही विभक्त कर दिया गया है ...मन का एक हिस्सा पुरुष है, मन का दूसरा हिस्सा स्त्री है।और व्यक्ति को सूर्य से चंद्र की ओर बढ़ना है, और अंत में दोनों के भी पार जाना है।


प्राणायाम तीन प्रकार के होते हैं। इसमें शरीर को गर्मी देने वाले, शरीर को ठंडा रखने वाले और शरीर को ताकत देने वाले हैं। कई योगासन ऐसे हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे आप सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।


इसके लिए आप प्रणायाम भी कर सकते हैं, जो सर्दी में खुद को गर्म रखने के लिए बहुत उपयोगी हैं। ठंड के मौसम में सूर्यभेदी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए। इससे पिंगला नाड़ी का शोधन होता है। प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से व्यक्ति के कपाल की शुद्धि होती है। 


सर्दी के प्रकोप से खुद को बचाकर रखना है, तो यह बेहद ही फायदेमंद है। इसे करने से जठराग्नि (पेट के अंदर मौजूद शारीरिक ताप, जो भोजन पचाने का काम करता है) प्रदीप्त होती है। इससे शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इससे भी आप अंदर से गर्म  रहेंगे। 


ऐसा इसलिए, क्योंकि भस्त्रिका प्राणायाम करने से सांस की गति तेज होती है, जिससे शरीर को गर्मी मिलती है। शरीर अंदर से गर्म रहेगा तो आप एलर्जी, सांस से संबंधित रोगों, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, खांसी, साइनस आदि कफ उत्पन्न करने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है।


सूर्यभेदी प्राणायाम का अभ्यास करने से शरीर का तापमान बढ़ता है। इसमें दाहिने नाक के छिद्र से सांस भर कर बाएं से छोड़ते हैं। ऐसा करने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। इस प्राणायाम को कम से कम पांच मिनट करना चाहिए। इसी तरह अश्व चालन आसन का अभ्यास करना चाहिए।


इसमें पैर के पंजे एवं हाथ की हथेलियों के बल पर सामने की ओर देखते हुए फूंफकार वाली गहरी सांस लेते और छोड़ते हुए चलना चाहिए। इस आसन का अभ्यास एक मिनट से अधिक नहीं करना चाहिए। इससे हाथ-पैर के तलवों और अंगुलियों की गलन ठीक होती है। 


इसी तरह षट्कर्म की क्रिया भस्त्रिका करना चाहिए। इसमें लोहार की धौकनी की तरह लंबी और गहरी सांस तेजी से लेना और छोडऩा होता है।इससे शरीर के रोम-रोम में गर्मी पैदा होती है, जो ठंड के प्रकोप से रक्षा करती है।सूर्य भेदी प्राणायाम दायीं नासिका से करते हैं।


दायीं नासिका सूर्य नाड़ी से जुड़ी होती है। इसे सूर्य स्वर कहते हैं। इसलिए इसका नाम सूर्यभेदी प्राणायाम है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के अंदर गर्मी उत्पन्न होती है। इसका सर्दियों नियमित अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा एक ही जगह पर तेजी से कदम चलाते हुए सांस लेना और छोडऩा चाहिए। ऐसा 5-15 मिनट तक करना चाहिए।


सूर्यभेदी प्राणायाम करने का तरीका;-


अपनी आंखों को बंद करके पद्मासन में बैठें। अब दाहिने हाथ की अनामिका एवं छोटी ऊंगुली से बाईं नासिका को बंद करें। दाहिने नाक से सांस लें। दाहिनी नासिका को अपने अंगूठे से बंद करें। ठुड्डी को सीने के पास दबाएं और सांस को कुछ सेकंड के लिए रोकने की कोशिश करें। अब अंगूठे से दाहिने नाक को बंद करके बाईं नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। 


भस्त्रिका प्राणायाम से शरीर को गर्मी मिलती है। इन आसनों को पांच मिनट से अधिक नहीं करना चाहिए। सिद्धासन या सुखासन में बैठ जाएं। अब कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए शरीर और मन को स्थिर रखें। फिर तेज गति से सांस लें और तेज गति से ही सांस बाहर छोड़ें। सांस लेते समय पेट फूलना चाहिए और छोड़ते समय पेट पिचकना चाहिए। इससे नाभि स्थल पर दबाव पड़ता है।


कपाल भांति प्राणायाम का एक रूप है जो आपके आंतरिक अंगों को उत्तेजित करता है और तेजी से सांस लेने के माध्यम से आपके शरीर में गर्मी उत्पन्न करता है। यह आपके चयापचय को आपके पूरे शरीर में ऊर्जा जारी करने के लिए बढ़ावा देता है।ध्यान के किसी आसन में बैठ जाएं। 


अब आंखों को बंद कर लें। पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। अब नाक से तेजी से सांस बाहर निकालने की क्रिया करें। सांस को बाहर निकालते वक्त पेट को भीतर की ओर खींचें। ध्यान दें कि सांस को छोड़ने के बाद, सांस को बाहर न रोककर बिना प्रयास किए सामान्य रूप से सांस को अन्दर आने दें। 


योग के आसन करने में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर किसी को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो उसे इन आसनों को नहीं करना चाहिए। वह गहरी सांस लेकर छोड़ सकते हैं। 


आगे ठंड का मौसम आता तब यह सावधानी रखें। गुनगुने पानी का सेवन करें। पेट साफ न होने से ठंड अधिक लगती है, इसलिए हरी सब्जी का सेवन करें। केसर-कस्तूरी मिला गुनगुना पानी या गुड़ खाकर गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। सोंठ और गुड़ मिश्रित लड्डू खाएं।


सर्दी से बचने के लिए करें ये आसन;-


योग करने से शरीर में ऊर्जा का उत्पादन होता है। योगासन ना केवल आपके शरीर को फिटनेस देता है बल्कि यह ठंड से होने वाले सर्दी, जुकाम, बुखार आदि मौसमी बीमारियों से भी निजात दिलाता है साथ ही यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।


आसन हठ योग के अंतर्गत आता है तथा इसके स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। इसके नियमित अभ्यास से जब शरीर अंदर से गर्म रहता है तो सर्दी की आम समस्या जैसे एलर्जी, सांस से संबंधित रोगों, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, खांसी, साइनस आदि कफ उत्पन्न करने वाली बीमारियों में भी राहत मिलती है।


ठंड से बचने के लिए आप सर्वांगासन, चक्रासन, पवनमुक्तासन, धनुरासन, ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन कर सकते हैं। ये सभी आसन शरीर को अंदर से गर्मी रखने के लिए बहुत ही अच्छे माने गए हैं।साथ ही आप कई रोगों से भी बचे रहते हैं, आपका शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहता sabhar Facebook wall kundalni shadana aur yog 

Read more

बुधवार, 29 जून 2022

देश के वो 11 राजपूत योद्धा जिन्होंने जीते-जी कभी अपने मान-सम्मान से समझौता नहीं किया

0

देश के वो 11 राजपूत योद्धा जिन्होंने जीते-जी कभी अपने मान-सम्मान से समझौता नहीं किया…
 इतिहासकाल में राजपूत वंश ने हमें कई शक्तिशाली योद्धा और राजा दिये हैं।

 हिंदुस्तान का वो शक्तिशाली वंश जिसने लंबे समय तक देश पर राज किया। 7वीं से लेकर 12वीं शताब्दी के युग को 'राजपूत युग' भी कहा गया है। 

इतिहासकाल में इस वंश ने हमें कई शक्तिशाली योद्धा और राजा दिये हैं, इतिहास के पन्नों में राजपूतों के मान-सम्मान और बहादुरी के क़िस्से भी दर्ज हैं। 

अगर आप राजस्थान जैसे राज्यों में जायें, तो राजपूती चमक देखने को मिलेगी…

 राजपूत वंश की सबसे अच्छी बात है कि ये कल भी अपने कर्मों से देश का नाम रौशन कर रहे थे और आज भी… 

चलिये इसी बात पर हिंदुस्तान के लोकप्रिय राजपूत लोगों से मिल लेते हैं।

1. रावल जैसल सिंह
 महारावल जैसल सिंह जैसलमेर के एक यदुवंशी भाटी राजपूत थे, 12वीं शताब्दी के दौरान जैसल सिंह ने ही जैसलमेर की स्थापना की थी।

2. राजा रावल रतन सिंह
 रतन सिंह मेवाड़ के एक बहादुर राजा थे. राजा ने चित्तौड़गढ़ की घेराबंदी के दौरान अलाउद्दीन खिलजी के ख़िलाफ़ निडरता से लड़ाई लड़ी थी।

 3. राव जोधा
राव जोधा मारवाड़ के राजा थे. वो एक बहादुर शासक होने के साथ-साथ जोधपुर के संस्थापक भी थे।

 4. महाराणा प्रताप
 महाराणा प्रताप हिंदुस्तान के उन वीर योद्धाओं में हैं, जिनकी कहानियां हम बचपन से पढ़ते आये हैं… महाराणा प्रताप राजपूत वंश के थे और आज हर हिंदुस्तानी को उन पर गर्व है।

 5. रानी पद्मिनी
रानी पद्मावती चितौड़ के राजा रावल रत्नसिंह की रानी थीं, ऐसा कहा जाता है खिलजी के हमले के समय उन्होंने अपने सम्मान की रक्षा करते हुए, 1303 में जौहर कर लिया था।

6. मान सिंह तोमर
 मान सिंह तोमर ग्वालियर के एक राजपूत तोमर शासक थे, जिन्हें 1486 के दौरान राज सिंहासन पर बैठाया गया था।

 7. दुर्गादास राठौर
मेवाड़ के दुर्गादास राठौर के कारण ही मारवाड़ पर राठौड़ वंश का शासन कायम रहा।

 8. महाराजा गुलाब सिंह
 राजपूत वंश के महाराजा गुलाब सिंह जम्मू-कश्मीर के पहले महाराजा बने थे, अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने कभी भी राजपूतों के सम्मान पर आंच नहीं आने दी।

 9. राणा सांगा
मेवाड़ के राणा सांगा ने ही इब्राहिम लोदी और बाबर के खिलाफ़ लड़ाई लड़ कर वीरता का परिचय दिया था।

10 महाराजा सर गंगा सिंह
 महाराजा सर गंगा सिंह एक आधुनिक सुधारवादी दूरदर्शी थे, इसके अलावा वो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश शाही युद्ध मंत्रिमंडल के एकमात्र गैर-श्वेत सदस्य भी थे।

 पॉलिटिक्स हो, क्रिकेट हो, हॉकी हो या फिर हो एक्टिंग, राजपूत लोग हर जगह सम्मान के साथ काम करना जानते हैं, इस पर सबको गर्व होना चाहिये।


Read more

बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

बेहया-विनीता अस्थाना

0

 बेहया-विनीता अस्थाना

पृष्ठ-155

मूल्य-150 रुपए


एक बड़ा ही विचित्र सा नाम है इस किताब का 'बेहया'। कवरपृष्ठ पर ही एक आधुनिक महिला की तस्वीर है हाथों में जाम, कंधे पर गूदे हुए गोदने जिसपर उड़ती हुई पक्षियों की तस्वीरें। एक नजर में लगता है एक ऐसी महिला पर लिखी किताब होगी जिसमें हया ही न बची हो। पर ऐसा नहीं है। इस किताब के संदर्भ में बेहया का अर्थ है थेथर। 'बेहया'एक पौधा होता है, उसकी खूबी ये होती है कि वो बार बार काटे जाने पर भी खत्म नहीं होता है। नदी, तालाब,गड़हा, गड़ही कहीं पर बिना किसी विशेष रखरखाव के वो उग आता है।इतना थेथर, लथेर होता है 'बेहया'।


          ठीक ऐसे ही इस कहानी की नायिका 'सिया' है एकदम से थेथर।इस किताब के बारे में कुछ लिखने से पहले यह जानना जरूरी है कि यह किताब आधुनिक दौर में कम समय में सफलता के सोपान पर चढ़ती हुई कामकाजी महिला के ऊपर लिखा गया है।जब तक महिला भीड़ में गुम रहती है उसपर कोई ध्यान नहीं देता।पर जैसे ही वो सफल होना आरंभ करती है, साथ में सुंदर है और उसके बोलने का तरीका जुदा है तो लोग उसकी तरफ आकृष्ट होना आरम्भ करते हैं। सिया में यह सारी काबिलियत है।

साथ में वो एक अमीरजादे यश की पत्नी हैं उनके प्यारे प्यारे दो बच्चे हैं। 


कहानी बहुत ही सामान्य तरीके से आगे बढ़ती है। जैसा कॉरपोरेट जगत के ऑफिस का माहौल होता है बिल्कुल वैसा ही माहौल है विनीता जी ने बड़े प्रभावी ढंग से उस माहौल का जिक्र किया है। काम, पार्टी, एक दिन वाला प्यार, ऑफिस आवर्स के बाद वाला मुलाकात,प्रोमोशन का खुमार।


सिया को देखकर ,जिस प्रकार से वो इतनी बड़ी कम्पनी को संभाल रही है कहीं से न लगता उस महिला के जीवन मे कुछ भी एब्नार्मल है। महिलाएं ऑफिस में उनको देखकर जलती हैं। जलने की बहुत वजह है कमाऊ पति, सुंदरता, ऑफिस के मेल मेंबर्स का आकर्षण का केंद्र होना।दबी जुबान से ऑफिस में खुसफुसाहट भी है इतने कम समय मे वो सफल होने के लिए उन्होंने क्या क्या किया होगा।


सिया समझती सब है पर बहुत ही समझदारी से सब कुछ हैंडल करती हैं अनावश्यक वाद विवाद में वो कहीं नहीं हैं।

 सिया के ऑफिस में एक अभिज्ञान हैं, सिया से वो प्यार करते हैं, यह जानते हुए भी की वो शादी शुदा हैं उनके दो बच्चे हैं। कभी कभी सिया को वो फ्लर्ट भी करते हैं।इसके पहले वो उसी ऑफिस में तृष्णा के साथ डेढ़ दिन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।अभिज्ञान को सिया के बारे में करीब से जानने का मौका तब मिलता है जब वो किसी काम के सिलसिले में कुछ दिन के लिए बाहर जाते हैं।वहां अचानक एक दिन उनका लैपटॉप पर उनको सिया की डायरी पढ़ने को मिलती है।उस डायरी में सिया ने अपने ऊपर हो रहे टार्चर का विस्तार से जिक्र किया होता है।वो अपनी डायरी में लिखती हैं कि वो सेक्सुअल वायलेंस का शिकार हैं, उनके पति शक करते हैं उनपर, दोनों बच्चों को भी वो अपना नहीं मानते,उनको रोज मारते पिटाते हैं। वो सब कुछ इसलिए बर्दाश्त कर रही होती हैं कि उनके बच्चों के ऊपर कोई गलत प्रभाव न पड़े और शायद एकदिन उनके पति यश यह सब करना बंद कर दें।यह सब जानने के बाद अभिज्ञान के मन मे सिया को लेकर बहुत हमदर्दी है।सिया के मन में भी अभिज्ञान के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है।आगे चलकर वो अपने पति से अलग हो जाती हैं।ताज्जुब की बात यह ही कि जिसे वो साथ रहकर न सुधार सकीं वो अलग होने के बाद सुधर जाता है।


इस किताब में सिया और अभिज्ञान के बीच 'प्लेटोनिक रिलेशनशिप' का जिक्र है, यह नया है।दोनों की अपनी मर्यादाएं हैं, दोनों में आकर्षण है, प्रेम है पर कुछ है जो इसको और प्रेम से अलग बनाता है।दैहिक आकर्षण नहीं है एक अपनापन है, आदर है। जब कहानी में अभिज्ञान की एंट्री होती है तो सिया के प्रति उनके रवैये को देखकर एक पल को ऐसा भी लगता है आगे चलकर कहानी फ्लर्टी टाइप होगी पर ऐसा नहीं है।


यह कहानी केवल सिया की कहानी नहीं है उन हज़ारों औरतों की कहानी है जो घरेलू हिंसा का शिकार हैं, जो ब्लश और फेस पाउडर के माध्यम से अपने चेहरे पर पड़ी उंगलियों के निशान को मिटा लेती हैं, जो अपने शरीर पर उभरे नीले निशान को गले तक कि कमीज पहनकर ढंक लेती हैं और अपने चेहरे पर मुस्कान का एक लबादा ओढ़ लेती हैं, जो कलाई पर पड़े जले का निशान यह कह कर टाल देती है कि कुकर से सट गया था,जो व्यक्तिगत रूप से किसी से मिलें जुलने के बजाय घमंडी कहलाना पसंद करती हैं, जिनको भय है कि उनके व्यक्तिगत जिंदगी इतनी तहस नहस है कि वो दूसरे के सामने क्या मुँह दिखाएगी, वो दूसरों  की आंखों में अपने लिए हमदर्दी और सहानुभूति न देखना चाहती, जिनको समाज की आंखों में आंखे डाल के कहना है सबकुछ मेरी जन्दगी में आप सब की तरह ही नॉर्मल है। मैं एकदम खुशहाल शादीशुदा महिला हूँ।जिनके बच्चों की चाहत में मन के किसी कोने में जिजीविषा बची रहती है जो बार बार ये दुहराती हैं अगर मैं मर गई तो मेरे बाद मेरे बच्चों का क्या होगा?हर उस महिला को यह कहानी अपनी कहानी सी लगेगी। बस उनको बचाने वाला कोई अभिज्ञान होना चाहिए जो रोज तिल तिल मर रही होती हैं।


शारीरिक उत्पीड़न कहीं भी प्रेम को जन्म नहीं देता और जरूरी नहीं कि प्रेम के लिए शरीर एक आवश्यक वस्तु हो। sabhar pustak indino Facebook wall

Read more

मंगलवार, 12 अक्तूबर 2021

आत्मबोध, आत्म अनुभव एवं आत्मज्ञान कैसे हो?

0

क्या आपने कभी सोचा है, आप जो भी कल्पना कर सकते हैं आप जो भी सोच सकते हैं वह आपकी इंद्रियों के द्वारा दिया गया अनुभव है। आंख देती है, कान देता है, हाथ देता है, नाक देती है, जबान देती है। आपकी पांच इंद्रियां हैं, क्या आपका मन ऐसी कोई चीज कभी सोच सकता है जो इन पांच इंद्रियों से ज्ञात न हो? एक भी बात नहीं सोच सकता। इसे थोड़ा हम और तरह से समझें तो शायद आसानी पड़े। न आंख उसे देखती है, न कान उसे सुनते हैं, न हाथ उसे छूते है, वह इंद्रियों के पार रह जाता है। वह जो इंद्रियों के पार है, वह मन से सोचा नहीं जा सकता। चिंतन उसका असंभव है। मनन उसका असंभव है। आपको अपना पता चलता है। इतना तो तय है कि आपको अपने होने का पता चलता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि जब दूसरी चीजों का आपको पता चलता है तो इंद्रियों के द्वारा चलता है, आपको स्वयं के होने का पता किस इंद्रिय के द्वारा चलता है? प्रकाश का पता चलता है तो आंख से चलता है। ध्वनि का पता चलता है तो कान से चलता है, लेकिन आपको अपना पता किस इंद्रिय से चलता है? आप हैं, ऐसा आपको अनुभव किस इंद्रिय से होता है? इसलिए कोई इंद्रिय उसकी गवाही नहीं दे सकती। इसीलिए दूसरी बात भी आप खयाल में ले लें, अगर मेरी सारी इंद्रियां भी मुझसे अलग कर दी जाएं तो भी मेरे होने का बोध नहीं खोता। अगर मेरा हाथ काट दिया जाए तो भी मेरे होने के बोध में कमी नहीं पड़ती। मेरी आंखें निकाल ली जाएं तो मेरे होने के बोध में कोई कमी नहीं पड़ती। मेरी जबान काट दी जाए तो मेरे होने के बोध में कमी नहीं पड़ती। मेरा जगत छोटा हो जाएगा, मैं छोटा नहीं होऊंगा। मनुष्य के भीतर जो आत्मा है, उसके लिए हम तर्क से निर्णय करने चलते हैं। वह भी अनुभव है। और जब तक ध्यान की आंख उपलब्ध न हो तब तक वह अनुभव नहीं होता। इसलिए ध्यान को तीसरी आंख कहा है। वह आंख उपलब्ध हो, तो जो दिखायी पड़ता है, वह आत्मा है। और तब जो दिखायी पड़ता है, उसके हाथ—पैर नहीं हैं, उसका शरीर नहीं है, वह अरूप है। वह मात्र चैतन्य है। और तब जो दिखायी पड़ता है, अगर वह अपनी परिपूर्ण शुद्धता से अनुभव में आए, तब यह सूत्र खयाल में आएगा। जिस दिन आप अपने आपको जान लेंगे उस दिन से ईश्वर को जानने की यात्रा प्रारंभ होती है। उसके पहले नहीं जान सकते। पहले उसकी पात्रता चाहिए। जो आत्मा को जान लेता है केवल वही पात्र है परमात्मा को जानने का। लेकिन हम ईश्वर को भी इन्द्रियों से जानना चाहते हैं। हम कितने मूर्ख हैं। जिन लोगों ने भी ईश्वर को जाना है तो इन्द्रियों से नहीं जाना। जिस प्रकार आप अपने आपको अनुभव करते हैं ठीक उसी हम ईश्वर को अनुभव कर पाते हैं। ~कैवल्‍य-उपनिषद (भाग-५)

Read more

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

चिप विधि से पौध उत्पादन

1

नामधारी गुरमीत कौर महिला स्वयं सहायता समूह अटकोहना सलारपुर गन्ना विकास परिषद खम्भारखेड़ा  द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु उन्नत प्रजातियों की सिंगल बड़/चिप विधि  से पौध उत्पादन की तैयारिया समूह की महिलाओं द्वारा शुरू की गई।समूह के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष शरदकालीन बुबाई हेतु समूह द्वारा 2.5 लाख पौध का उत्पादन करके बिक्री की गयी।इस वर्ष समूह द्वारा लगभग 3.5 लाख उन्नत प्रजातियों की पौध को तैयार करके बिक्री करने का लक्ष्य है।समूह की पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए गन्ना विकास विभाग लखीमपुर का आभार व्यक्त किया।

Read more

सोमवार, 30 अगस्त 2021

चिनूक_हेलिकॉप्टर

0

#
अमेरिका से भारत सरकार द्वारा कई चिनूक हेलीकॉप्टर खरीदे गए थे।यह भारी-भरकम,वजनी डबल इंजन हेलिकॉप्टर सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों के साजो-सामान और रसद को बखूबी पहुंचाने में बहुत उपयोगी साबित हुआ है।अभी चार दिन पहले एक चिनूक हेलीकॉप्टर प्रयागराज से बिहटा के लिए जा रहा था।रास्ते मे ही अचानक कोई तकनीकी खराबी के कारण उसे बक्सर के एक गांव मानिकपुर में स्थित हाईस्कूल के एक मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।वायुसेना के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम में दो दिन में ही उसकी तकनीकी खराबी ठीक कर दी लेकिन अत्यधिक बारिश और घासयुक्त दलदली जमीन के कारण हेलीकॉप्टर टेकऑफ नही कर पा रहा था।तीन चार ट्रैक्टर मंगवा कर उसे खिंचवाने का प्रयास किया गया लेकिन हेलीकॉप्टर टस से मस नही हुआ।विगत तीन दिन से आसपास के सारे ग्रामीणों की इस भारी भरकम हेलिकॉप्टर देखने के लिए भीड़ सी लगी रहती थी।जब सारे प्रयासों से भी हेलीकॉप्टर टेकऑफ नही कर पाया तो स्थानीय ग्राम प्रधान और उपस्थित ग्रामीणों ने विंग कमांडर मालपुरे और अमर मणि त्रिपाठी से अनुरोध किया कि इसके सकुशल टेकऑफ के लिए थोड़ा पूजापाठ करना चाहते हैं।विंग कमांडर तुरन्त तैयार हो गए।फिर क्या था।आनन फानन में सारी पूजा सामग्री इकठ्ठी की गई।विधिवत मंत्रोच्चार से पूजापाठ हुआ।ग्राम प्रधान ने नारियल फोड़ा और हेलीकॉप्टर को तिलक लगाया।भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच पायलट ने पुनः प्रयास किया और हेलीकॉप्टर का टेकऑफ हो गया।कुछ ही क्षणों में हेलिकॉप्टर आकाश में नजर आया।
      अब इस घटना की कैसे व्याख्या की जाय?आपकी मर्जी है।वामपंथी और इस प्रकार के पूजापाठ को अंधविश्वास मानने वाले लोग भले नाक भौं सिकोड़े लेकिन सच्चाई तो आपके समक्ष है।जो भी हो,आस्था,विश्वास और विज्ञान का अद्भुत समन्वय है यह घटना। sabhar Facebook wall

Read more

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

चौंसठ कलाओं और चन्द्रमा की सोलह कलाओं का अर्थ ?

0

क्या है चौंसठ कलाओं और चन्द्रमा की सोलह कलाओं का अर्थ ?
क्या है चौंसठ कलाओं  का अर्थ?-

 05 FACTS;-

1-प्राचीन काल में भारतीय शिक्षा-क्रम का क्षेत्र बहुत व्यापक था। शिक्षा में कलाओं की शिक्षा भी अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रखती थीं ।भारतीय साहित्य में कलाओं की अलग-अलग गणना दी गयी है।कला का लक्षण  हैं कि जिसको एक मूक (गूँगा) व्यक्ति भी, जो वर्णोच्चारण भी नहीं कर सकता, कर सके, वह 'कला' है।काम और अर्थ कला के ऊपर आश्रय पाते हैं।राम 12 कलाओं के ज्ञाता थे तो भगवान श्रीकृष्ण सभी 16 कलाओं के ज्ञाता हैं। चंद्रमा की सोलह कलाएं होती हैं। सोलह श्रृंगार के बारे में भी आपने सुना होगा।  उपनिषदों अनुसार 16 कलाओं से युक्त व्यक्ति ईश्‍वरतुल्य होता है। जो व्यक्ति मन और मस्तिष्क से अलग रहकर बोध करने लगता है वहीं 16 कलाओं में गति कर सकता है।कुमति, सुमति, विक्षित, मूढ़, क्षित, मूर्च्छित, जाग्रत, चैतन्य, अचेत आदि शब्दों का संबंध हमारे मन और मस्तिष्क से होता है। भारतीय साहित्य में 'प्रबन्ध कोश' तथा 'शुक्रनीति सार' में कलाओं की संख्या  64 है। 

2-'ललितविस्तर' में तो 86 कलाएँ गिनायी गयी हैं।परन्तु  शैव तन्त्रों में चौंसठ कलाओं का उल्लेख मिलता है।लीला-पुरुषोत्तम-योगेश्वर श्रीकृष्ण चौसठ कला सम्पन्न माने जातें है। ये 64 कलाएं नाम भेद से अन्य ग्रन्थों में भी उल्लेखित है।जीवन को सुखपूर्वक जीने के लिए, जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए हुनर व कौशल की आवश्यकता होती है। यह कला बुद्धि, विवेक व अभ्यास से आती है। धन-सम्पदा, साधन-सुविधाएँ उसके उपार्जन में सहायक तो हो सकती हैं किन्तु सब कुछ नहीं। इसीलिए कलाहीन को असभ्य कहा जाता है। ऐसा व्यक्ति कल्पनाहीन होता है, रूचिसंपन्न नहीं होता।मन पर संयम, पूर्ण स्वास्थ्य और सच्ची प्रसन्नता के लिए जीने की कला का जानना जरूरी है। भोगमात्र को जीवन का लक्ष्य मानने वाले यह कला नहीं सीख सकते। जीवन जीने की कला का अर्थ है कि हमारे हर काम में उत्कृष्टता हो ।

 3-इन चौंसठ कलाओं को मुख्यतः पाँच वर्गों में विभाजित किया जा सकता है -

1. चारू (ललितकला):- 

नृत्य, गीत, वाद्य, चित्रकला, प्रसाधन आदि कलाएँ चारू अर्थात् ललितकला के अन्तर्गत आती हैं।

2. कारू (उपयोगी कलाएँ):- 

नाना प्रकार के व्यंजन बनाने की कला, कढ़ाई, बुनाई, सिलाई की कला तथा कुर्सी, चटाई आदि बुनने की कलाएँ “कारू” वर्ग के अन्तर्गत आती हैं।

3. औपनिषदिक कलाएँ:- 

औपनिषदिक कलाओं के अन्तर्गत वाजीकरण, वशीकरण, मारण, मोहन, उच्चाटन, यन्त्र, मन्त्रों एवं तन्त्रों के प्रयोग, जादू-टोना आदि से सम्बन्धित कलाओं का परिगणन किया जा सकता है।

4. बुद्धिवैचक्षण्य कलाएँ ;- 

इसके अन्तर्गत पहेली बुझाना, अन्त्याक्षरी, समस्यापूत्र्ति, क्लिष्ट काव्य रचना, शास्त्रज्ञान, भाषाज्ञान, वाक्पटुता, भाषणकला, भेड़-मुर्गा-तीतर-बटेर आदि को लड़ाने की कला, तोता-मैनादि पक्षियों को बोली सिखाने की कला आदि का समावेश होता है।

5. क्रीड़ा-कौतुक:- 

क्रीड़ाकौतुक के अन्तर्गत द्यूतक्रीड़ा, शतरंज, व्यायाम, नाट्यकला, जलक्रीड़ा, आकर्षक्रीड़ा आदि से सम्बन्धित कलाओं का परिगणन किया जा सकता है।

 4-निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि चौंसठ कलाएँ न केवल प्राचीन काल में उपयोगी रही हैं अपितु वर्तमान काल में भी इसकी उपयोगिता और आवश्यकता बरकरार है।भारतवर्ष की इन प्राचीन कलाओं को विशिष्ट रूप से संरक्षित करते हुए भावी पीढ़ी को इसे सिखाने की जिम्मेदारी भी हमारी बनती है। कला हमारे अन्दर कर्मण्यता का भाव जगाती है ,हमें कर्मशील बनाती है। इसलिए कर्म को पूजा का पर्याय कहा जाता है। यदि शिक्षा, ज्ञान, अनुभव तथा नया व अच्छा सीखने की ललक हो तो जीवन जीने की कला आसानी से सीखी जा सकती है। इसके लिए सद्गुणों व सदाचरण की आवश्यकता पड़ती है। दुर्गुणों से दूर रहकर व्यसनों को तिलांजलि देनी पड़ती है।

5-64  कलायें निम्नलिखित हैं-    

1- गानविद्या

2- वाद्य - भांति-भांति के बाजे बजाना

3- नृत्य

4- नाट्य

5- चित्रकारी

6- बेल-बूटे बनाना

7- चावल और पुष्पादि से पूजा के उपहार की रचना करना

8- फूलों की सेज बनान

9- दांत, वस्त्र और अंगों को रंगना

10- मणियों की फर्श बनाना

11- शय्या-रचना (बिस्तर की सज्जा)

12- जल को बांध देना

13- विचित्र सिद्धियाँ दिखलाना

14- हार-माला आदि बनाना

15- कान और चोटी के फूलों के गहने बनाना

16- कपड़े और गहने बनाना

17- फूलों के आभूषणों से शृंगार करना

18- कानों के पत्तों की रचना करना

19- सुगंध वस्तुएं-इत्र, तैल आदि बनाना

20- इंद्रजाल-जादूगरी

21- चाहे जैसा वेष धारण कर लेना

22- हाथ की फुर्ती  के काम

23- तरह-तरह खाने की वस्तुएं बनाना

24- तरह-तरह पीने के पदार्थ बनाना

25- सूई का काम

26- कठपुतली बनाना, नाचना

27- पहेल

28- प्रतिमा आदि बनाना

29- कूटनीति

30- ग्रंथों के पढ़ाने की चातुरी

31- नाटक आख्यायिका आदि की रचना करना

32- समस्यापूर्ति करना

33- पट्टी, बेंत, बाण आदि बनाना

34- गलीचे, दरी आदि बनाना

35- बढ़ई की कारीगरी

36- गृह आदि बनाने की कारीगरी

37- सोने, चांदी आदि धातु तथा हीरे-पन्ने आदि रत्नों की परीक्षा

38- सोना-चांदी आदि बना लेना

39- मणियों के रंग को पहचानना

40- खानों की पहचान

41- वृक्षों की चिकित्सा

42- भेड़ा, मुर्गा, बटेर आदि को लड़ाने की रीति

43- तोता-मैना आदि की बोलियां बोलना

44- उच्चाटन की विधि

45- केशों की सफाई का कौशल

46- मुट्ठी की चीज या मनकी बात बता देना

47- म्लेच्छित-कुतर्क-विकल्प...वस्तुतः यह बीजलेखन (क्रिप्टोग्राफी) और गुप्तसंचार की कला है।ऐसे संकेत से लिखना, जिसे उस संकेत को जानने वाला ही समझे।

48- विभिन्न देशों की भाषा का ज्ञान

49- शकुन-अपशकुन जानना, प्रश्नों उत्तर में शुभाशुभ बतलाना

50- नाना प्रकार के मातृकायन्त्र बनाना

51- रत्नों को नाना प्रकार के आकारों में काटना

52- सांकेतिक भाषा बनाना

53- मन में कटक रचना करना

54- नयी-नयी बातें निकालना

55- छल से काम निकालना

56- समस्त कोशों का ज्ञान

57- समस्त छन्दों का ज्ञान

58- वस्त्रों को छिपाने या बदलने की विद्या  

59- द्यू्त क्रीड़ा

60- दूर के मनुष्य या वस्तुओं का आकर्षण

61- बालकों के खेल

62- मन्त्रविद्या

63- विजय प्राप्त कराने वाली विद्या

64- बेताल आदि को वश में रखने की विद्या

क्या है चन्द्रमा की सोलह कला ?-

07 FACTS;-

 1-प्रत्येक व्यक्ति को अपनी तीन अवस्थाओं का ही बोध होता है:- जाग्रत, स्वप्न और सुषुप्ति। जगत तीन स्तरों वाला है- 1.एक स्थूल जगत, जिसकी अनुभूति जाग्रत अवस्था में होती है। 2.दूसरा सूक्ष्म जगत, जिसका स्वप्न में अनुभव करते हैं और 3.तीसरा कारण जगत, जिसकी अनुभूति सुषुप्ति में होती है।  तीन अवस्थाओं से आगे: सोलह कलाओं का अर्थ संपूर्ण बोधपूर्ण ज्ञान से है। मनुष्‍य ने स्वयं को तीन अवस्थाओं से आगे कुछ नहीं जाना और न समझा। प्रत्येक मनुष्य में ये 16 कलाएं सुप्त अवस्था में होती है। अर्थात इसका संबंध अनुभूत यथार्थ ज्ञान की सोलह अवस्थाओं से है। इन सोलह कलाओं के नाम अलग-अलग ग्रंथों में भिन्न-भिन्न मिलते हैं।  

2-The Moon has 16 kalas, or phases. Out of these 15 are visible to us and the 16th is beyond our visibility. 16 कलाएं दरअसल बोध प्राप्त योगी की भिन्न-भिन्न स्थितियां हैं। बोध की अवस्था के आधार पर आत्मा के लिए प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक चन्द्रमा के प्रकाश की 15 अवस्थाएं ली गई हैं। अमावास्या अज्ञान का प्रतीक है तो पूर्णिमा पूर्ण ज्ञान का। 16 कलाओं के नाम हैं...  

1-अमृता ,  2.मानदा ,  3.पूषा , 4.तुष्टि ,   5.पुष्टि ,  6.रति ,   7.धृति ,  8.ससीचिनी ,  9.चन्द्रिका , 4.तुष्टि , 10.कांता ,  11.ज्योस्तना ,  12.श्री ,  13.प्रीती ,  14.अँगदा  ,  15. पूर्णा 16.पूरनअमृता । ये  चंद्रमा के प्रकाश की 16 अवस्थाएं हैं उसी तरह मनुष्य के मन में भी एक प्रकाश है। मन को चंद्रमा के समान ही माना गया है। जिसकी अवस्था घटती और बढ़ती रहती है। चंद्र की इन सोलह अवस्थाओं से 16 कला का चलन हुआ।इसी को प्रतिपदा, दूज, एकादशी, पूर्णिमा आदि भी कहा जाता है।  व्यक्ति का देह को छोड़कर पूर्ण प्रकाश हो जाना ही प्रथम मोक्ष है।      

 3-These 16 kalas are ruled by the 16 Nitya Devis. They are called Shodasa Nityas. They are: 1.महा त्रिपुरा  सुंदरी ,  2.कामेश्वरी ,  3.भगमालिनी ,  4.नित्यक्लिन्ना ,  5.भेरुण्डा ,  6.वन्हीवासिनी , 7.महा  वज्रेश्वरी ,  8.शिवदूती  (रौद्री ),  9.त्वरिता ,  10.कुलसुंदरी ,  11.नित्या  ,  12.नीलपताका ,  13.विजया  ,  14.सर्वमंगला ,  15.ज्वालामालिनी 16.चिद्रूपा  (चित्रा  )।  नित्याओ में से पहिली नित्या श्रीकामेश्वरी हैं।कामेश्वरी देवी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि हैं , जो उगते हुए सूर्य अथवा अंधेरे से रोशनी की ओर ले जाने वाली । यह इच्छाओं की देवी हैं , आपके गहनतम विचारों में छुपी हुई इच्छाओं को प्रगट करना और पूर्ति करना यही उसका कार्य हैं। इस देवी का तेज दस करोड़ सूर्य की तेज की भांति हैं। यह देवी दो तिथियो पर कमांड करती हैं , अमावस्या के बाद आने वाली प्रतिपदा और पूर्णिमा के बाद आने वाली प्रतिपदा तिथि 

पर।

4-कामदेव को भस्म करने से पूर्व उसे अपने नेत्रों में सुरक्षित रखने वाली , तथा उसे अपने नेत्रो से फिरसे पुनः जीवन देने वाली जो शक्ति हैं , वह यही हैं ।कामदेव के पाँच बाण और पाँच कामदेव के रूप में जो तेज है , वह इसी देवी के कारण उसे प्राप्त होता हैं।

1. कामराज ह्रीं

2. मन्मथ क्लीं

3. कंदर्प ऐं

4. मकरकेतन ब्लूम

5. मनोभव स्त्रीं

5-ईस तरह से ये देवी की 5 शक्तियाँ 5 कामदेव के रूप हैं। जो पाँच बाण है , वह देवी के हाथों में हैं ।वह देवी लाल रंग की हैं , छह हाथ , तीन नेत्र , चंद्रकोर और पूर्ण आभूषण से युक्त उसका शरीर हैं। ईख का दंडा , पुष्पबाण सहित हैं ।सूर्य की सुबह की पहली किरण की ऊर्जा , सृजन की मूल शक्ति प्रेरणा और ब्रम्हा को सृष्टि सृजन की जो शक्ति थी वह यही श्रीकामेश्वरी नित्या हैं। कामदेव को जन्म देने वाली , उसे पुनः जीवन देने वाली अर्थात …. इन सबका मूल कामदेव ही हैं , और उसकी शक्ति कामेश्वरी नित्या ।कामेश्वरी नित्या कामनाओं की कामना , इच्छाओं की इच्छा को भी पूर्ण करने की क्षमता रखती हैं। जो अंधेरे में है उसे उजाले में लाती हैं । व्यक्ति के गुणों को बढ़ावा देती हैं।इच्छा, ज्ञान ,क्रिया में यह 'इच्छा शक्ति' है ।

6-भगवान् आद्य शङ्कराचार्य ने सौन्दर्यलहरी में ललिताम्बा षोडशी श्रीविद्या की स्तुति करते हुए कहा है कि "अमृत के समुद्र में एक मणि का द्वीप है, जिसमें कल्पवृक्षों की बारी है, नवरत्नों के नौ परकोटे हैं उस वन में चिन्तामणि से निर्मित महल में ब्रह्ममय सिंहासन है जिसमें पञ्चकृत्य के देवता ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और ईश्वर आसन के पाये हैं और सदाशिव फलक हैं। सदाशिव की नाभि से निर्गत कमल पर विराजमान भगवती षोडशी त्रिपुरसुन्दरी का जो ध्यान करते हैं वे धन्य हैं। भगवती ललिता के प्रभाव से उन्हें भोग और मोक्ष दोनों सहज ही उपलब्ध हो जाते हैं।''षोडशी महाविद्या के ललिता, त्रिपुरा, राज-राजेश्वरी, महात्रिपुरसुन्दरी, बालापञ्चदशी आदि अनेक नाम हैं। लक्ष्मी, सरस्वती, ब्रह्माणी - तीनों लोकों की सम्पत्ति एवं शोभा का ही नाम श्री है।'त्रिपुरा' शब्द का अर्थ है- जो ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश- इन तीनों से पुरातन हो वही त्रिपुरा हैं। 'त्रिपुरार्णव' ग्रन्थ में कहा गया है-  'सुषुम्ना, पिंगला और इडा - ये तीनों नाडियां हैं और मन, बुद्धि एवं चित्त - ये तीन पुर हैं। इनमें रहने के कारण इनका नाम त्रिपुरा है।  

7-षोडशी महाविद्या हैं भुक्ति-मुक्ति-दायिनी ।सोलह अक्षरों के मन्त्रवाली ललिता देवी की अङ्गकान्ति उदीयमान सूर्यमण्डल की आभा की भांति है।तन्त्रशास्त्रों में महाविद्या षोडशी देवी को पञ्चवक्त्रा अर्थात् पाँच मुखों वाली बताया गया है। चारों दिशाओं में चार मुख और एक ऊपर की ओर मुख होने से इन्हें पञ्चवक्त्रा कहा जाता है। देवी के पाँचों मुख तत्पुरुष, सद्योजात, वामदेव अघोर और ईशान शिव के पाँचों रूपों के प्रतीक हैं। भगवती महात्रिपुरसुंदरी ललिता महाविद्या अपने उपासक को भुक्ति और मुक्ति दोनों प्रदान करती हैं।भगवान् शङ्कराचार्य ने भी श्रीविद्या के रूप में इन्हीं षोडशी देवी की उपासना की थी। इसीलिये आज भी सभी शाङ्करपीठों में भगवती षोडशी राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी की श्री यन्त्र के रूप में आराधना करने की परम्परा चली आ रही है। षोडशी महाविद्या हैं भुक्ति-मुक्ति-दायिनी।दुर्वासा ऋषि श्रीविद्याके परमाराधक हुए हैं। षोडशी महाविद्या की उपासना श्रीचक्र में होती है।इन आद्याशक्ति षोडशी महाविद्या के स्थूल, सूक्ष्म, पर तथा तुरीय चार रूप हैं।ध्यान की महिमा मन्त्र जप से भी अधिक बतलाई गई है। 

IMPORTANT NOTES;-

1-Out of these, the first one, Maha Tripura Sundari is the Devi Para Shakti herself, and hence the kala ruled by her is not visible to the normal mortals. Hence we see only the other 15 kalas or phases ruled by the other nityas. In the Sri Chakra these 15 nityas are present in the innermost circle, and the Devi is in the central bundu.  These 15 Nityas rule the famous 15 letters Devi mantra known as Panchadasakshari Mantra: Ka E Aie La Hreem Ha Sa Ka Ha La Hreem Sa Ka La Hreem  These 15 Nityas in the form of the 15 Tithis (Phases) have two aspects each – Prakashamsa, which rules the day portion of the Tithi, and Vimarshamsa, which rules the night part of the Tithi. At night they collect the divine nectar and during the day they release it.  

2-On Poornima or full moon day all the 15 Nityas are in the moon and the moon is shining brightly. On the 1st Thithi after the Poornima, i.e., Pratipada, one Nitya leaves the moon and goes to the sun and the moon is reduced slightly in size. On the next Dwiteeya Tithi another Nitya leaves the moon and goes to the sun and the moon is further reduced in size. This way they leave one by one till the moon becomes totally dark on the 15th day, which is called Amavasya or the new moon day. This is known as Krishna Paksha or the waning phase.  

3-After Amavasya they return one by one on each Tithi and the moon starts shining again till its full on the Poornima when the last Nitya returns to it. This is called Shukla Paksha. Kameswari to Chitra are the Nityas ruling the Krishna Paksha Tithis from Pratipada to Amavasya. In Shukla Paksha the order of the Nityas is reversed, i.e., Chitra to Kameswari.  The Nitya of the Asthami or 8th Tithi, Twarita, is common and constant to both the Pakshas. Hence she adorns the crown of Devi. 

4-सोलहवीं कला पहले और पन्द्रहवीं को बाद में स्थान दिया है। इससे निर्गुण -सगुण स्थिति भी सुस्पष्ट हो जाती है। सोलह कला युक्त पुरुष में व्यक्त अव्यक्त की सभी कलाएं होती हैं ।यही दिव्यता है...।

1.बुद्धि का निश्चयात्मक हो जाना।

2.अनेक जन्मों की सुधि आने लगती है।

3.चित्त वृत्ति नष्ट हो जाती है।

4.अहंकार नष्ट हो जाता है।

5.संकल्प-विकल्प समाप्त हो जाते हैं। स्वयं के स्वरुप का बोध होने लगता है।

6.आकाश तत्व में पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। कहा हुआ प्रत्येक शब्द सत्य होता है।

7.वायु तत्व में पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। स्पर्श मात्र से रोग मुक्त कर देता है।

8.अग्नि तत्व में पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। दृष्टि मात्र से कल्याण करने की शक्ति आ जाती है।

9.जल तत्व में पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। जल स्थान दे देता है। नदी, समुद्र आदि कोई बाधा नहीं रहती।

10.पृथ्वी तत्व में पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। हर समय देह से सुगंध आने लगती है, नींद, भूख प्यास नहीं लगती।

11.जन्म, मृत्यु, स्थिति अपने आधीन हो जाती है।

12.समस्त भूतों से एक रूपता हो जाती है और सब पर नियंत्रण हो जाता है। जड़ चेतन इच्छानुसार कार्य करते हैं।

13.समय पर नियंत्रण हो जाता है। देह वृद्धि रुक जाती है अथवा अपनी इच्छा से होती है।

14.सर्वव्यापी हो जाता है। एक साथ अनेक रूपों में प्रकट हो सकता है। पूर्णता अनुभव करता है। लोक कल्याण के लिए संकल्प धारण कर सकता है।

15.कारण का भी कारण हो जाता है। यह अव्यक्त अवस्था है।

16.उत्तरायण कला- अपनी इच्छा अनुसार समस्त दिव्यता के साथ अवतार रूप में जन्म लेता है जैसे राम, कृष्ण। यहां उत्तरायण के प्रकाश की तरह उसकी दिव्यता फैलती है।

..SHIVOHAM...

Read more

 
Design by ThemeShift | Bloggerized by Lasantha - Free Blogger Templates | Best Web Hosting